Raipur Crime : दिनदहाड़े थार सवार बदमाशों का आतंक: कारोबारी से मारपीट कर 1 लाख की लूट

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में दिनदहाड़े थार सवार तीन बदमाशों ने एक कारोबारी से मारपीट कर एक लाख रुपये लूट लिए। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime : जानकारी के मुताबिक, पंडरी के ताज नगर मस्जिद निवासी जफर इकबाल होम डेकोर का काम करते हैं और उनकी दुकान मोवा में है। 20 अप्रैल की दोपहर करीब 2:45 बजे वे बाइक से टाटीबंध से कुम्हारी की ओर जा रहे थे। उनके पास एक बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे, जो उन्हें अपने एक परिचित को देने थे।

Raipur Crime : चंदनडीह के पास जाम होने के कारण वे वैकल्पिक रास्ते से नीचे उतरे और दुर्गा मंच के पास पानी पीने के लिए रुके। इसी दौरान काले रंग की थार में सवार तीन युवक वहां पहुंचे। एक आरोपी ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और बैग गाड़ी में डालकर फरार हो गए।

Raipur Crime : कुछ दूरी पर आरोपियों ने बैग वापस फेंक दिया, लेकिन उसमें से एक लाख रुपये गायब थे और केवल 50 हजार रुपये ही बचे थे। जफर ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। घटना में उन्हें हाथ और सीने में चोटें आई हैं।

Raipur Crime : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *