Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh Raipur: Ration shops : रायपुर में नई व्यवस्था, सुबह जल्दी और रात...

Raipur: Ration shops : रायपुर में नई व्यवस्था, सुबह जल्दी और रात तक खुलेंगी राशन दुकानें

Raipur: Ration shops: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राशन दुकानों के समय में बदलाव किया गया है। रायपुर कलेक्टर ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है।

CG NEWS : महासमुंद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 94 हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त, 52 गिरफ्तार

जारी आदेश के मुताबिक अब राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी। हालांकि दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दुकानों को बंद रखा जाएगा।

पहले इन दुकानों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तय था, जिसे अब गर्मी के मद्देनजर बढ़ा दिया गया है।

Raipur: Ration shops: प्रशासन ने यह कदम भीषण गर्मी और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

इसके साथ ही विशेष परिस्थितियों में रविवार और सोमवार को भी राशन दुकानें खोली जा सकेंगी, लेकिन इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Raipur: Ration shops:  प्रशासन ने सभी उचित मूल्य दुकानों को नए समय का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here