Tikamgarh News : टीकमगढ़। जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के बटवाहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हैरानी की बात यह रही कि इस विवाद में महिलाएं भी हाथों में डंडे लेकर शामिल हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करते नजर आ रहे हैं।
Tikamgarh News : घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन अब तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो इस बार हिंसक रूप ले बैठा। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।











