CG NEWS: अवैध महुआ शराब पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu

रायगढ़,18 अप्रैल जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 62 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

CG NEWS:पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 एवं 17 अप्रैल को भूपदेवपुर, चक्रधरनगर, छाल, जोबी तथा जूटमिल क्षेत्रों में सघन रेड कार्रवाई की गई।

CG NEWS:मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों को पकड़ा।

CG NEWS:भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी में एक आरोपी को घर के सामने बाड़ी में महुआ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 15 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं चक्रधरनगर क्षेत्र के ग्राम लोईंग में एक अन्य आरोपी के घर से 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। छाल थाना क्षेत्र के बरभौना पुल के पास से 7 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया।

CG NEWS:इसी तरह जोबी क्षेत्र में एक महिला आरोपी को अवैध शराब बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जहां से 20 लीटर शराब और निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए गए। जूटमिल क्षेत्र के काशीराम चौक में एक महिला के घर पर रेड कर 10 लीटर से अधिक हाथ भट्ठी की बनी शराब और पाउच बरामद किए गए।

CG NEWS:पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की है।इस संबंध में शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *