भोपाल में गैस एजेंसी में स्टॉक हेरफेर का बड़ा खुलासा! बिना डिलीवरी भेजे गए मैसेज

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भोपाल के जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी में संचालित फिनिक्स गैस एजेंसी (HP) में स्टॉक हेरफेर और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में उपभोक्ताओं के साथ गड़बड़ी की पुष्टि हुई है।

बिना डिलीवरी भेजे गए मैसेज

जांच में सामने आया कि 40 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों पर सिलेंडर पहुंचाए बिना ही उनके मोबाइल पर डिलीवरी के संदेश भेज दिए गए। इस घटना के बाद उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

684 सिलेंडर सप्लाई में गड़बड़ी

रिपोर्ट के अनुसार, 8 और 9 अप्रैल को एजेंसी को 684 सिलेंडरों के दो ट्रक भेजे गए थे। आरोप है कि इनमें से कई सिलेंडरों को बिना OTP सत्यापन के ही वितरित दिखा दिया गया।
Read more : महिला सशक्तिकरण विधेयक पर सियासी संग्राम, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

जांच में खुली अनियमितताएं

शिकायतों के बाद जांच शुरू की गई, जिसमें स्टॉक रिकॉर्ड और वास्तविक वितरण में अंतर पाया गया। इसके बाद कंपनी ने नया स्टॉक रोक दिया है और पुराने रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं में नाराजगी

मामले के सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी है और वे एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *