mp news: राखड़ ट्रांसपोर्टरों की मनमानी, सड़क पर गिर रही राख, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल

Rahul Goshwami

mp news: Singrauli: जिले के गनियारी वार्ड क्रमांक 41 स्थित हिरवा-बीजपुर तिराहे के पास ट्रांसपोर्टरों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है।

सड़क के बीचों-बीच राखड़ (फ्लाई ऐश) गिरा कर वाहन चालक मौके से फरार हो गए, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

MP NEWS: दिनदहाड़े बैंक में ‘गन प्वाइंट’ पर लूट, 20 मिनट में 35 लाख लेकर फरार बदमाश

बताया जा रहा है कि बलियरी से राखड़ परिवहन करने वाले वाहन बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
रास्ते में राखड़ गिरने से पूरे इलाके में धूल का गुबार फैल रहा है, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा है।

mp news: Singrauli: शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

नियमों और प्रशासनिक निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं। राखड़ के कारण हवा में बढ़ता प्रदूषण सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है।

साथ ही सड़क पर फैली राखड़ से फिसलन और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।

mp news: Singrauli: कड़ी कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह ट्रांसपोर्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में प्रदूषण पर तत्काल नियंत्रण के उपाय किए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *