Rewa News: रीवा में भक्ति की अनोखी तस्वीर: 13 साल से नवरात्रि में कठिन साधना, कीलों की शैया पर लेटकर कर रहे माता की आराधना

Sanjay Sahu
Rewa News

Rewa News: रीवा : शारदीय नवरात्रि में भक्ति की एक अनोखी तस्वीर रीवा जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र स्थित पिपरवार के बुढ़गवां गांव से सामने आई है। यहां स्थानीय देवी भक्त 46 वर्षीय कैलाश पटेल पिछले 13 वर्षों से लगातार ऐसी कठिन उपासना कर रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है, वे अपने घर में 13 वर्षों से माता की स्थापना कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने आदि शक्ति के सामने नुकीली कीलों की शैया तैयार कर, उस पर लेटकर नौ दिन की उपासना शुरू की है। उन्होंने अपने शरीर पर जवारे बोए हैं और अन्न-जल त्याग कर मौन धारण कर लिया है।

Rewa News: नवरात्रि शुरू होने से दो दिन पहले ही उन्होंने अन्न-जल का त्याग कर दिया था। लोग अपनी क्षमता अनुसार माता की भक्ति करते है, लेकिन उन्होंने नुकीली कीलों पर लेटकर, शरीर पर जवारे उगाकर, माता की आराधना शुरू की है। उनकी यह कठोर उपासना 23 अक्टूबर तक चलेगी। यहां से उठने के बाद वे लेटे हुए ही, माँ शारदा देवी के दर्शन करने मैहर जाएंगे और जवारों का विसर्जन करेंगे। उनकी इस कठिन साधना को देखने के लिए लोग उनके घर पहुंचे रहे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *