CGMSC Scam : CGMSC घोटाला: 3500 पन्नों का पूरक चालान पेश, 550 करोड़ के घपले में 4 आरोपी घिरे

Sanjay Sahu
CGMSC Scam

CGMSC Scam : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) से जुड़े बहुचर्चित घोटाले में ACB-EOW ने बड़ा कदम उठाते हुए कोर्ट में 3500 से अधिक पन्नों का पूरक चालान पेश किया है। यह चालान चार आरोपियों—अभिषेक कौशल, राकेश जैन, प्रिंस कोचर और कुंजल शर्मा—के खिलाफ दाखिल किया गया है, जो फिलहाल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

CGMSC Scam : यह मामला ‘हमर लैब’ योजना से जुड़ा है, जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच सुविधा उपलब्ध कराई जानी थी। जांच में सामने आया है कि निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी कर फर्जी दस्तावेजों और आपसी सांठगांठ के जरिए टेंडर हासिल किए गए।

CGMSC Scam : आरोप है कि संबंधित फर्मों ने उत्पादों की कीमतें वास्तविक एमआरपी से तीन गुना तक बढ़ाकर दिखाईं और उसी दर पर सप्लाई की गई। इससे शासन को करीब 550 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

CGMSC Scam : जांच एजेंसी के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा खत्म करने के लिए कार्टेल बनाकर काम किया गया। अब तक इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका है और आगे की जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *