HomeChhattisgarhRaipur News : देर रात फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग, 12...

Raipur News : देर रात फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग, 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर, लाखों का नुकसान

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Raipur News : रायपुर : रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात एक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में शुरू हुई और तेजी से फैलते हुए पूरे आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

Raipur News : घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। शुरुआत में 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई थीं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए संख्या बढ़ाकर 12 से ज्यादा कर दी गई। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे और सुबह तक राहत कार्य जारी रहा।

Raipur News : आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था भी की गई। इसके तहत एम्स अस्पताल परिसर से पानी मंगाकर आग बुझाने के प्रयास तेज किए गए। इस हादसे में गोदाम में रखा प्लाईवुड और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग के कारण आसपास के व्यापारियों में भी डर और तनाव का माहौल बना रहा।

Raipur News : सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए रखी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here