Mahasamund Paddy Procurement 2026 : महासमुंद कलेक्टर का सरायपाली में एक्शन: ओडिशा बॉर्डर की जांच चौकियों का किया औचक निरीक्षण; अवैध धान परिवहन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

Mahasamund Paddy Procurement 2026 : राजेन्द्र सिन्हा/महासमुंद: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के महाअभियान को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह लगातार सक्रिय हैं। सोमवार शाम कलेक्टर ने सरायपाली क्षेत्र के अंतर्गत ओडिशा राज्य की सीमा से लगे सिरपुर, रेहटीखोल और छिबरा अंतर्राज्यीय जांच चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि धान के अवैध परिवहन या भंडारण में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

दस्तावेजों और निगरानी तंत्र की गहन पड़ताल

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चौकियों पर मौजूद वाहन जांच रजिस्टर, धान परिवहन से संबंधित ऑनलाइन प्रविष्टि (Entry) और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर उस वाहन की सघन जांच की जाए जिसमें धान लदा हो। ई-पास और वैध दस्तावेजों के मिलान में थोड़ी भी विसंगति पाए जाने पर तत्काल वाहन जब्त कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा

कलेक्टर श्री लंगेह ने ड्यूटी पर तैनात राजस्व, मंडी और पुलिस विभाग के कर्मचारियों को कड़े शब्दों में कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने अधिकारियों को ड्यूटी रोस्टर का सख्ती से पालन करने और चौकियों पर आवश्यक संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत या लापरवाही की शिकायत मिली, तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी

निरीक्षण के दौरान सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद, तहसीलदार श्रीधर पंडा सहित राजस्व और मंडी विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशासन की इस सक्रियता से अवैध धान खपाने की फिराक में बैठे बिचौलियों और कोचियों में हड़कंप मच गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories