MP Crime: खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, मामला दर्ज

0
87

MP Crime: इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी पुनीत भट्ट के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद शहर के धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

mp news: इंदौर की तन्वी कुमावत ने किया कमाल, 12वीं साइंस में 492 अंक लाकर प्रदेश में बनीं टॉपर

पीड़िता इंदिरा भट्ट ने महिला थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट भी की गई। प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने पहले जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई थी, जिसके बाद अब औपचारिक रूप से केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 के तहत प्रकरण दर्ज किया है, जो महिला के साथ क्रूरता और उत्पीड़न से संबंधित है। इसके अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है, जिनमें दहेज लेना और मांगना अपराध माना गया है।

एडिशनल डीसीपी अमरिंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

MP Crime: बताया जा रहा है कि पुनीत भट्ट, खजराना गणेश मंदिर के वरिष्ठ पुजारी रहे स्वर्गीय मोहन भट्ट के पुत्र हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here