Friday, August 28, 2026
Home Crime MP News:सिंगरौली में संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने अवैध रेत कारोबार...

MP News:सिंगरौली में संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने अवैध रेत कारोबार से जुड़ी हत्या का लगाया आरोप

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना

MP News: सिंगरौली जिले के बैढ़न क्षेत्र के कटौली गांव में युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वाहन की टक्कर से हुई इस मौत को परिजन हादसा मानने से इनकार कर रहे हैं और इसे अवैध रेत कारोबार से जुड़ी सुनियोजित हत्या बता रहे हैं।

MP News: मृतक की पहचान दीपक साकेत के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर इलाके में चल रहे अवैध रेत परिवहन का विरोध कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में रेत से भरे ट्रैक्टर के चालक ने उसे जानबूझकर टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।

MP News: मृतक के भाई रमेश साकेत ने बताया कि दीपक लगातार अवैध रेत कारोबार के खिलाफ आवाज उठा रहा था। उनका कहना है कि इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया और कुचलकर हत्या कर दी गई।

MP NEWS : MP में RTE लॉटरी से 1 लाख से ज्यादा बच्चों को स्कूल, 22 हजार प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई

MP News: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त और पलटा हुआ मिला है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

MP News: खुटार चौकी प्रभारी शीतल यादव ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस वाहन से हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और गवाहों से पूछताछ जारी है।

MP News: घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने अवैध रेत कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here