MP News Barwani: दाम नहीं मिले तो उजाड़ी फसल: बड़वानी में किसान ने 4 एकड़ बैंगन पर चलाया रोटावेटर

MP News Barwani: बड़वानी जिले में सब्जियों के गिरते दामों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बैंगन की फसल का उचित मूल्य न मिलने से परेशान एक किसान ने अपनी 4 एकड़ में खड़ी फसल को रोटावेटर चलाकर नष्ट कर दिया। इस घटना ने किसानों की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है।

MP News Barwani: बड़वानी में RTE प्रवेश पर विवाद, पंजतन्या स्कूल ने 6 बच्चों को रोका

MP News Barwani: मामला राजपुर विकासखंड के ग्राम ऊंची का है, जहां किसान मंशाराम पंचोले ने बैंगन की फसल में लाखों रुपये की लागत लगाई थी। फसल तैयार होने के बाद जब वह मंडी पहुंचे तो बैंगन का भाव 1 से 2 रुपए प्रति किलो तक गिर चुका था। हालत यह थी कि इस कीमत पर कोई खरीददार भी नहीं मिल रहा था।

MP News Barwani: किसान का कहना है कि बैंगन तुड़वाने में ही करीब 2 रुपए प्रति किलो का खर्च आ रहा था, ऐसे में उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था। मजबूरी में उन्होंने पूरी 4 एकड़ की खड़ी फसल पर रोटावेटर चलाकर उसे नष्ट कर दिया।

MP News Barwani: मंशाराम पंचोले के अनुसार इस फसल में करीब 3 से 3.5 लाख रुपए की लागत आई थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से बैंगन की मांग लगातार गिर रही है, जिससे किसान आर्थिक संकट में फंस गए हैं।

MP News Barwani: जिले के अन्य किसान भी सब्जियों के कम दाम और मौसम की मार से परेशान हैं। अब किसान इस खेत में दूसरी फसल बोने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन नुकसान की भरपाई को लेकर चिंता बनी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories