Tuesday, May 26, 2026
32.1 C
Raipur

CG CRIME : लोहे के एंगल से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

CG CRIME : फकरे आलम /बचेली : दंतेवाड़ा जिले के बचेली क्षेत्र में जानलेवा हमले के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी जोगा राम कुंजाम (32), निवासी बड़ेपारा वार्ड क्रमांक 4, को लोहे के एंगल से हमला करने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का एंगल भी बरामद किया है।

CG CRIME : घटना 8 अप्रैल 2026 की है, जब रेलवे कॉलोनी बचेली निवासी मनीष महानंद अपने दोस्त कार्तिक के साथ शराब लेकर लौट रहा था। रास्ते में एक स्कॉर्पियो वाहन को निकालने में मदद मांगने पर आरोपी, जो नशे में था, गाली-गलौच करते हुए विवाद करने लगा। इसके बाद दोनों पक्ष अलग हो गए।

CG CRIME : कुछ देर बाद जब मनीष और कार्तिक एक दुकान के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे, तभी आरोपी वहां पहुंचा और पुरानी बात को लेकर हमला कर दिया। उसने लोहे के एंगल से मनीष के सिर और चेहरे पर वार किया। बीच-बचाव करने आए कार्तिक पर भी हमला किया, जिससे उसके हाथ की दो उंगलियां कट गईं और सिर में गंभीर चोट आई।

CG CRIME : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना बचेली की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें कई अधिकारियों और जवानों ने मिलकर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories