cg news: “भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ बच्चों को चॉकलेट वितरित” कर मनाई गई गुरु तेग बहादुर जी की जयंती

cg news: सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी की जयंती आज श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानी सरवन सिंह जी द्वारा पाठ और अरदास से हुई।

CG NEWS : अयोध्या की पावन धरती पर गूंजा छत्तीसगढ़ का स्वर, सत्संग मंडली ने रचा गौरव का इतिहास

कार्यक्रम में शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और उनके महान बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी ने धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि गुरु जी का जीवन हमें निडर होकर अन्याय के खिलाफ खड़े होने, मानवता और करुणा का भाव रखने तथा सभी के प्रति समान व्यवहार करने की प्रेरणा देता है।

cg news: उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य को सुख-दुख, मान-अपमान और हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करते हुए जीवन जीना चाहिए। गुरु जी ने अहंकार त्यागकर ईश्वर को अपने भीतर महसूस करने, समाज सेवा करने और प्रभु सिमरन में लीन रहने का संदेश दिया।

साथ ही उन्होंने यह भी सिखाया कि सांसारिक मोह-माया और संपत्ति अस्थायी हैं, इसलिए जीवन में ईश्वर का स्मरण अत्यंत आवश्यक है।

cg news: गुरु जी का संदेश “ना किसी को डराओ और ना ही किसी से डरो” आज भी समाज को सही दिशा देता है।

cg news: कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई। इस अवसर पर शिक्षण समिति के सदस्य, विद्यालय की प्राचार्य निशी गुप्ता, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories