Chhath Puja 2025 Day 3 : आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूरी विधि और महत्व…

Parivesh
Chhath Puja 2025 Day 3

Chhath Puja 2025 Day 3 : छठ पूजा का तीसरा दिन यानी संध्या अर्घ्य आज भक्तों के लिए बेहद पावन और शुभ माना गया है। इस दिन व्रती सूर्य देव को डूबते समय अर्घ्य देते हैं और पूरे परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं।

Chhath Puja 2025 Day 3 : आज सूर्यास्त का समय लगभग शाम 05:40 बजे है। संध्या अर्घ्य का मुख्य विधान सूर्यास्त के समय ही होता है, जबकि कल यानी 28 अक्टूबर को सूर्योदय का समय सुबह 06:30 बजे रहेगा।

read more : Salasar Balaji Aarti Live : आज बालाजी धाम में भक्तों की अपार भीड़, आरती के जयघोष से गूंज उठा मंदिर परिसर

संध्या अर्घ्य की विधि:
व्रती शुद्ध वस्त्र पहनें, सामान्यत: पीले या सफेद रंग के कपड़े शुभ माने जाते हैं। नदी, तालाब या जलाशय के किनारे एक साफ और सुरक्षित स्थान चुनें। प्रसाद में ठेकुआ, फल, सिंघाड़ा और गुड़ रखें। अर्घ्य देने से पहले शुद्ध दीपक और घी तैयार रखें। अर्घ्य के समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करते हुए पूरी भक्ति और ध्यान में रहें।

read more : Salasar Balaji Aarti Live : आज बालाजी धाम में भक्तों की अपार भीड़, आरती के जयघोष से गूंज उठा मंदिर परिसर

संध्या अर्घ्य का महत्व:
डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन के निरंतर चक्र का प्रतीक माना जाता है। सूर्य अपनी पत्नी प्रत्यूषा के साथ इस समय रहते हैं। इस समय अर्घ्य देने से परिवार में सुख-शांति, धन-वैभव और संतान के कल्याण की प्राप्ति होती है।

छठ पूजा के अंतिम दिन, यानी उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद यह महापर्व पूर्ण होता है। इस दौरान व्रती अपनी पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ छठी मैया के आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *