Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : रायपुर नाइट क्लब विवाद: रोडीज फेम श्रेया-ऋषभ का वीडियो...

CG NEWS : रायपुर नाइट क्लब विवाद: रोडीज फेम श्रेया-ऋषभ का वीडियो वायरल, लेट नाइट पार्टी पर जांच शुरू

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में नाइट लाइफ को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। सेरीखेड़ी स्थित एक नाइट क्लब में देर रात तक चली पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एमटीवी रोडीज से चर्चित Shreya Kalra और Rishabh Jaiswal लोगों को शराब परोसते और पिलाते नजर आ रहे हैं। यह मामला मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वीडियो में पार्टी के दौरान श्रेया कालरा युवाओं से “दारू पियो, ऐश करो” कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सेरीखेड़ी के एक क्लब का है, जहां तेज म्यूजिक, भीड़ और खुलेआम शराब परोसने का माहौल दिख रहा है।

लेट नाइट पार्टी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्लब प्रबंधन से पूछताछ की। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। उनका कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के इलाकों में देर रात तक पार्टियों का चलन बढ़ रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, नाइट क्लबों के संचालन के लिए प्रशासन द्वारा समय सीमा तय की जाती है, जिसके बाद गतिविधियां बंद करनी होती हैं। इसके बावजूद देर रात तक कार्यक्रम चलने की बात सामने आई है, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।

CG NEWS : पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो क्लब प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here