MP News: पटेती उप सरपंच का आरोप दस्यु गिरोह से हुई मारपीट में पनवार पुलिस ने परिवार को बनाया आरोपी, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

MP News: पनवार क्षेत्र के पटेती गांव के उप सरपंच विजय बहादुर सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर घटना की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। उप सरपंच का कहना है कि पूर्व में लूट, हत्या और बलात्कार जैसी वारदातों में शामिल रहे दस्यु गिरोह के सक्रिय सदस्य राजपाल यादव के साथ हुई मारपीट के मामले में पनवार पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को आरोपी बना दिया है।

MP News: रानीतालाब में महिलाओं से हथियार दिखाकर लूट, शहडोल से मायके आई थीं पीड़िता

MP News: उप सरपंच के अनुसार, राजपाल यादव पुलिस की आदतन अपराधी सूची में शामिल है और उनके खिलाफ कई जघन्य अपराध दर्ज हैं। उप सरपंच और उनके परिवार के सदस्य कई मामलों में गवाही दे चुके हैं और पंचायत चुनावों में भी आदतन अपराधी के खिलाफ खड़े रहे हैं। इसी रंजिश के चलते, उप सरपंच का आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच किए उनके बच्चों को मामले में आरोपी बना दिया।

MP News: विजय बहादुर सिंह ने कहा कि घटना के समय वह और उनके परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे, जिसे स्थानीय पुलिस ने भी पुष्टि की थी, लेकिन राजपाल यादव के साथ कथित सांठ-गांठ के चलते फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

MP News: पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने आरोप सुनने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MP News: सिंगरौली जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Singrauli District Hospital Maternal Death: सिंगरौली जिला अस्पताल प्रसूता...

Gariaband News: कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Gariaband News:गरियाबंद: गरियाबंद जिले के कोपरा नगर पंचायत क्षेत्र...

Kondagaon News:‘फूटू’ की सब्जी बनी मुसीबत, एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

Kondagaon News:कोंडागांव: बारिश के मौसम में जंगलों में मिलने...

Related Articles

Popular Categories