Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : भोपाल के सेज यूनिवर्सिटी में देर रात गोलीबारी, 2...

M.P News : भोपाल के सेज यूनिवर्सिटी में देर रात गोलीबारी, 2 छात्र गंभीर घायल, आरोपी छात्र फरार

gun short

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां कटारा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विश्वविद्यालय (सेज यूनिवर्सिटी) में देर रात गोलीबारी हो गई। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रों के दो गुटों में विवाद

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट से आगे बढ़कर गोलीबारी तक पहुंच गया।

दो छात्र गंभीर घायल

फायरिंग की इस घटना में दो छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत एम्स भोपाल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Read more : MP सरकार का बड़ा फैसला! जहां PNG लाइन, वहां 3 महीने में बंद होंगे LPG कनेक्शन

आरोपी छात्र फरार

घटना को अंजाम देने वाले छात्र मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नशे की वजह से बढ़ा विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद नशे की वजह से शुरू हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया। हालांकि पुलिस अभी इस एंगल की भी जांच कर रही है।

पुलिस की गोपनीय जांच

कटारा थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच गोपनीय स्तर पर चल रही है और कंट्रोल रूम को सूचना दे दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here