Raipur Crime :रायपुर : रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। 4 अप्रैल 2026 की रात शहर के 8 अलग-अलग स्थानों पर चार घंटे के भीतर 121 चालकों पर मामला दर्ज किया गया।
Raipur Crime :इस विशेष अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत अब तक 1,724 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो 2025 के 1,537 मामलों से अधिक हैं।
Raipur Crime :पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है।
Raipur Crime :नागरिकों से अपील की गई है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। नशे की स्थिति में कैब का उपयोग करें या परिवार की मदद लें। साथ ही, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकें। ट्रैफिक पुलिस, कमिश्नरेट रायपुर ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अचानक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।











