Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh बड़ी खबर: RTE के तहत एडमिशन नहीं देंगे 6 हजार से ज्यादा...

बड़ी खबर: RTE के तहत एडमिशन नहीं देंगे 6 हजार से ज्यादा स्कूल

Breaking News:

CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत नए एडमिशन देने से इनकार कर दिया है। इस फैसले का असर राज्य के 6 हजार से अधिक निजी स्कूलों में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर पड़ेगा।

CG News: एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के मुताबिक, सरकार द्वारा RTE के तहत दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिससे निजी स्कूलों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।

CG NEWS: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपी भी गिरफ्तार, करीब 15 लाख की संपत्ति बरामद

CG News:उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर स्कूल प्रबंधन ने चरणबद्ध आंदोलन भी किया, लेकिन सरकार और शिक्षा विभाग की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में अब असहयोग आंदोलन के तहत यह निर्णय लिया गया है कि RTE के तहत आवंटित छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस फैसले से हजारों गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है, जो RTE के जरिए निजी स्कूलों में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here