Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News: शेयर बाजार के नाम पर महाठगी, जालसाज गिरफ्तार शेयर बाजार...

Indore News: शेयर बाजार के नाम पर महाठगी, जालसाज गिरफ्तार शेयर बाजार में 200% मुनाफे का झांसा देकर 22 लाख हड़पने वाला फर्जी डायरेक्टर गिरफ्तार

Indore News
Indore News

Indore News: इंदौर : शेयर बाजार में रातों-रात अमीर बनने का सपना देखना एक निजी कंपनी के एचआर मैनेजर को बेहद भारी पड़ गया। इंदौर की राज्य साइबर सेल ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी फर्म और फर्जी बैंक खातों के जरिए करोड़ों की ठगी कर रहा था। पुलिस ने राजगढ़ से गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को दबोचा है, जो आधार कार्ड में पता बदलकर बैंक खाते खुलवाता था इंदौर के साउथ तुकोगंज इलाके में रहने वाले एक एचआर मैनेजर से 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राज्य साइबर सेल को बड़ी कामयाबी मिली है।

 

Indore News: ठगी की शुरुआत लिंक्डइन प्रोफाइल से हुई, जहाँ आरोपियों ने ‘एशियन मार्केट सिक्योरिटीज’ के नाम से फरियादी से संपर्क किया। उन्हें एक फर्जी मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाकर स्टॉक मार्केट में 200 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया गया। झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में 22 लाख रुपये निवेश कर दिए जब पीड़ित ने अपना मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने टैक्स के नाम पर और पैसों की मांग की, जिससे ठगी का खुलासा हुआ।

 

Indore News: साइबर सेल की जांच में राजगढ़ के जीरापुर निवासी 31 वर्षीय आयुष गुप्ता का नाम सामने आया। आयुष और उसका बड़ा भाई मिलकर यह सिंडिकेट चला रहे थे। आरोपी अलग-अलग शहरों में किराए पर कमरा लेते, वहां का पता आधार कार्ड में अपडेट कराते और फिर उसी आधार पर फर्जी फर्म के नाम से करंट अकाउंट खुलवाते थे।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here