CG News: शराब विवाद में दोस्त की हत्या, घर में दफनाया शव; 9 दिन बाद आरोपी ने किया सरेंडर

Sanjay Sahu
CG News

CG News: Chhattisgarh के अंबिकापुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शराब को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और शव को घर में दफना दिया।

CG News: गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी मिथलेश कुजूर ने अपने दोस्त बृजलाल पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 25 मार्च की रात दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक ने नवरात्रि के चलते शराब पीने से इनकार किया, जिससे झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी का मोबाइल भी टूट गया, जिसके बाद गुस्से में उसने हमला कर दिया।

CG News: हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को घर के अंदर ही जमीन में दफना दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके। करीब 9 दिन बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पूरे मामले का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि वह आत्मा के डर से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने सरेंडर कर दिया।

CG News: सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और उसकी पत्नी की भूमिका की भी जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *