Saturday, March 21, 2026
24.1 C
Raipur

8th Pay Commission Updates : 8वें वेतन आयोग से पहले बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, DA से लेकर TA तक कर्मचारियों को मिल सकता है फायदा

8th Pay Commission Updates। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग से पहले राहत भरी खबर है। वेतन आयोग लागू होने से पहले भी महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। फिलहाल महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत है, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो चुका है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 18 महीनों में DA में तीन बार बढ़ोतरी हो सकती है और यह करीब 67 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

8th Pay Commission Updates : सरकार ने 8वें वेतन आयोग की शर्तें तय कर दी हैं और आयोग को 18 महीनों में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। हालांकि आयोग लागू होने में समय लग सकता है, लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जनवरी 2026 से एरियर के रूप में मिलने की संभावना है। ऐसे में यह सवाल अहम है कि क्या 31 दिसंबर 2025 के बाद भी DA, HRA और TA जैसे भत्ते बढ़ते रहेंगे।

8th Pay Commission Updates : विशेषज्ञों के मुताबिक, जब तक 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें पूरी तरह लागू नहीं हो जातीं, तब तक 7वें वेतन आयोग के नियमों के तहत ही DA की गणना होती रहेगी। यानी हर छह महीने में होने वाली DA बढ़ोतरी जारी रहेगी। यदि औसतन हर बार करीब 3 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो 6 महीने बाद DA 61 प्रतिशत, 12 महीने बाद 64 प्रतिशत और 18 महीने बाद लगभग 67 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद इस DA को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा।

8th Pay Commission Updates : DA की बढ़ोतरी का असर फिटमेंट फैक्टर पर भी पड़ेगा। फिटमेंट फैक्टर वह गुणक होता है, जिससे पुरानी बेसिक सैलरी को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। हर साल मिलने वाले करीब 3.5 प्रतिशत इंक्रीमेंट, दो साल के वेतन वृद्धि और तीन बार DA बढ़ोतरी को मिलाकर 18 महीनों में मूल वेतन में करीब 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे मौजूदा फिटमेंट फैक्टर 1.58 से बढ़कर लगभग 1.78 तक पहुंच सकता है। यदि पारिवारिक इकाई और महंगाई फैक्टर जोड़ा जाए, तो यह 2.13 तक भी जा सकता है, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी दोगुनी से ज्यादा हो सकती है।

8th Pay Commission Updates : DA के अलावा अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बेसिक सैलरी और DA से जुड़ा होता है, इसलिए DA बढ़ने के साथ HRA में भी इजाफा हो सकता है। शहरों की श्रेणी के अनुसार HRA दरों में बदलाव संभव है। ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) में भी संशोधन हो सकता है, हालांकि कुछ छोटे या क्षेत्रीय भत्तों में कटौती की भी संभावना है। बच्चों की शिक्षा भत्ता (CEA), पेंशनर्स के लिए फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस (FMA) और ड्रेस अलाउंस जैसे भत्तों की भी समीक्षा कर बढ़ोतरी की जा सकती है।

8th Pay Commission Updates : इसी के साथ, 8वें वेतन आयोग के लागू होने तक कर्मचारियों को वार्षिक इंक्रीमेंट मिलती रहेगी, जो 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार होगी। इसके अलावा MACP योजना के तहत 10, 20 और 30 साल की सेवा पूरी करने पर मिलने वाली फाइनेंशियल अपग्रेडेशन भी जारी रहेगी। यह केवल वित्तीय लाभ होगा, पदनाम या वरिष्ठता में बदलाव नहीं होगा और इसके लिए निर्धारित परफॉर्मेंस मानकों को पूरा करना जरूरी होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories