रायपुर: राजधानी के ऐतिहासिक डब्लूआरएस मैदान में एक बार फिर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन हुआ। परंपरा के अनुसार पिछले 55 वर्षों से यहां रावण दहन का आयोजन होता आ रहा है। इस बार 101 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन किया गया। इसके साथ ही 81-81 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को भी अग्नि के हवाले कर दिया गया। रावण दहन के बाद आसमान में चमकती शानदार आतिशबाज़ी ने हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया।











