Chhindwara/Amarwara : तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग दंपत्ति को रौंदा, मौके पर दोनों की मौत

VIKASH KHALKHO

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर बाईपास पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार बुजुर्ग दंपत्ति को रौंद दिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक दंपत्ति ग्राम बिजोरी से अपने घर अमरवाड़ा लौट रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान अमरवाड़ा के रहने वाले भाग लाल मेहलवंशी और उनकी पत्नी सकूनबाई मेहलवंशी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को पीएम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रक को थाने में खड़ा किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से हादसे के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *