फेंगशुई के 5 चमत्कारी उपाय : घर में बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी और धन-समृद्धि

फेंगशुई के 5 चमत्कारी उपाय : हर इंसान चाहता है कि उसके घर में खुशहाली, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो। चीनी प्राचीन शास्त्र फेंगशुई इसी उद्देश्य को पूरा करने का मार्ग दिखाता है। वास्तु की तरह फेंगशुई भी जीवन में संतुलन और सामंजस्य लाने का विज्ञान है। मान्यता है कि यदि घर में कुछ विशेष फेंगशुई वस्तुएं रखी जाएं तो नकारात्मकता दूर होती है और धन की बरकत बढ़ती है। आइए जानते हैं पांच खास उपाय—

फेंगशुई के 5 चमत्कारी उपाय : विंड चाइम्स (Wind Chimes)
फेंगशुई में विंड चाइम्स का बेहद महत्व है। घर के मुख्य द्वार या खिड़की पर इन्हें टांगने से इनकी मधुर ध्वनि वातावरण को खुशहाल बनाती है और नकारात्मक शक्तियों को दूर करती है।

फेंगशुई कछुआ (Tortoise)
धातु का कछुआ घर में रखने से सेहत और सुरक्षा बनी रहती है। इसे पानी से भरे जार में उत्तर दिशा में रखने से धन और तरक्की में वृद्धि होती है।

फेंगशुई के 5 चमत्कारी उपाय

फेंगशुई सिक्के (Chinese Coins)
चीनी सिक्के समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें दरवाजे पर लटकाने से दरिद्रता दूर होती है। कार्यक्षेत्र में सिक्कों का गुच्छा रखने से करियर में सफलता और आर्थिक उन्नति मिलती है।

क्रिसमस ट्री (Decorative Tree)
रिबन, लाइट और घंटियों से सजा हुआ ट्री घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। घंटियों की आवाज बुरी शक्तियों और नेगेटिव एनर्जी को दूर करने का कार्य करती है।

लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha)
धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से घर में धन, खुशियां और पॉजिटिव वाइब्स बढ़ती हैं। यह व्यापार और आर्थिक मामलों में भी लाभकारी माना जाता है।

 विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि इन पांच फेंगशुई उपायों को घर में अपनाया जाए तो न सिर्फ आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि परिवार में सौहार्द और खुशहाली भी बनी रहती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories