सीतापुर, उत्तर प्रदेश : महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के लोधासा गांव में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रात में नागिन बनकर उसे डराती है और इस वजह से वह ठीक से सो नहीं पाता। शिकायतकर्ता मेराज (पुत्र मुन्ना) ने शनिवार को समाधान दिवस में जिलाधिकारी (DM) से मामले में मदद की गुहार लगाई।
मेराज ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 में राजपुर की नसीमुन से हुई थी। वह शिकायत करता है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से उसे परेशान करती रहती है और रात के समय डराने वाली हरकतें करती है। मेराज ने कहा कि उसे डर है कि उसकी पत्नी कभी भी सोते समय उसकी जान को खतरे में डाल सकती है।
DM ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
READ MORE : Lawrence Gang : कनाडा में लॉरेंस गैंग ने तीन ठिकानों पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
यह मामला स्थानीय लोगों और प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि इसमें घरेलू मानसिक उत्पीड़न और संभावित हिंसा दोनों की आशंका जताई गई है।











