West Bangal Earthquake : सुबह-सुबह कोलकाता में डोली धरती, बांग्लादेश में 5.2 तीव्रता का भूकंप

Rahul Goshwami
Earthquake

West Bangal Earthquake कोलकाता : एक बड़ी खबर के अनुसार आज सुबह-सुबह पड़ोसी देश बांग्लादेश में आए भूकंप ने पश्चिम बंगाल समेत नॉर्थ ईस्ट के जिलों में डर पैदा कर दिया। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 10:08 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई।

भूकंप का केंद्र और असर
यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के धोराशाल में था, जो ढाका के पास स्थित है। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी। इसका असर न केवल पश्चिम बंगाल के कई जिलों में महसूस किया गया, बल्कि कोलकाता और आसपास के नॉर्थ ईस्ट के क्षेत्रों में भी झटके आए।

Read More : रिटायर्ड कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO करेगा बड़ा बदलाव, बढ़कर मिलेगी पेंशन

लोग डर के मारे घरों से बाहर
West Bangal Earthquake भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर भागे। कुछ ने पंखे और झूमर हिलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। फिलहाल किसी के घायल होने या प्रॉपर्टी को नुकसान होने की खबर नहीं है।

भूकंप से प्रभावित इलाके

  • कोलकाता
  • कूचबिहार
  • दिनाजपुर
  • नॉर्थ ईस्ट के अन्य जिले

मामले पर स्थानीय लोगों ने बताया कि झटके थोड़े लंबे और तेज थे, जिससे कुछ लोग डर गए और सुरक्षा के लिहाज से बाहर निकल गए।

Read More : G20 Summit : PM मोदी दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना, जानें 3 दिन के G20 शिखर सम्मेलन और खास कार्यक्रमों की पूरी जानकारी

विशेषज्ञों की जानकारी
इस बाबत विशेषज्ञों का कहना है कि यह भूकंप मध्यम तीव्रता का था, और फिलहाल इसे किसी बड़े नुकसान की चेतावनी नहीं माना जा रहा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *