Viral Video : कांकेर, छत्तीसगढ़। कांकेर शहर की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूटी पर रोमांस करते हुए एक युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय नागरिकों के बीच गुस्सा पैदा कर दिया है।
Viral Video : वीडियो में साफ दिखी असहज करने वाली हरकतें
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो तब बनाया गया जब कार में सवार एक व्यक्ति ने स्कूटी पर बैठे इस जोड़े की हरकतों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूटी चला रहे युवक के पीछे बैठी युवती उससे गले मिल रही है और अत्यधिक नज़दीकी बढ़ा रही है। न केवल यह दृश्य राहगीरों के लिए असहज करने वाला था, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से फैल गया है।
View this post on Instagram
बिना नंबर प्लेट की स्कूटी
वायरल वीडियो में एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है: कपल जिस स्कूटी पर सवार होकर रोमांस कर रहा था, उसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी, जो मोटर वाहन नियमों का भी उल्लंघन है।
नागरिकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के वायरल होते ही स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की अशोभनीय हरकतें न केवल सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को भी गलत संदेश देती हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।











