Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh Vijaynagar Rape Case : ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म : शादी का झांसा...

Vijaynagar Rape Case : ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म : शादी का झांसा देकर ठग लिए 25 लाख, उसके बाद जो हुआ…

Vijaynagar Rape Case
Vijaynagar Rape Case

Vijaynagar Rape Case : विजयनगर | विजयनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म और आर्थिक शोषण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Vijaynagar Rape Case : पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात गजेंद्र सिंह से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। कुछ समय बाद आरोपी उसके किराए के मकान पर आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। फरियादिया ने आरोपी को पहले ही बताया था कि वह ट्रांसजेंडर है और डॉक्टर की देखरेख में जेंडर चेंज का इलाज चल रहा है, बावजूद इसके आरोपी ने शादी का झांसा देकर बार-बार संबंध बनाए और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

READ MORE : RITES Recruitment 2025 : सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट की 600 वैकेंसी, आवेदन और एग्जाम पैटर्न की पूरी डिटेल यहां

आरोपी ने इलाज और अन्य बहानों से उससे करीब 25 लाख रुपये भी ले लिए। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने इंकार करते हुए उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य धाराओं और ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) एक्ट, 2019 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विजयनगर पुलिस का कहना है कि आरोपी ने न केवल पीड़िता के विश्वास का दुरुपयोग किया बल्कि आर्थिक रूप से भी उसे नुकसान पहुंचाया। जांच जारी है और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here