विदिशा, 08 सितंबर 2025 : कोतवाली थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव चल समारोह के दौरान रात में दो से तीन घटनाओं में चाकूबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी ‘चोटी राइडर’ को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था।
Read News : CG NEWS: मंत्री के गांव में कांग्रेस का बवाल: कार्यालय में तोड़फोड़, पुलिस से झूमाझटकी, कई जवान घायल
दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी
कोतवाली पुलिस ने आज बाकी दो आरोपियों सुरेंद्र कुशवाह और हिमांशु कुशवाह को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुलूस निकाला।
Read News : Rewa News : संजय गांधी अस्पताल के तीसरे फ्लोर से गिरकर मरीज की मौत, हफ्ते भर में दूसरा मामला सामने
पुलिस का कहना
कोतवाली थाना इंचार्ज आनंद राज ने बताया कि अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता जारी रहेगी।











