Thursday, April 9, 2026
34.1 C
Raipur

Additional Tariffs : अमेरिका कस्टम ड्यूटी विवाद : भारतीय डाक विभाग ने सभी पोस्टल सर्विस की टेम्परेरी सस्पेंड

नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका के लिए सभी तरह की पोस्टल सर्विस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। विभाग ने बताया कि यह कदम अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% तक के अतिरिक्त टैरिफ और कस्टम विभाग के नए नियमों की अस्पष्टता के चलते उठाया गया है। अब लेटर, दस्तावेज और 100 डॉलर (करीब 8,700 रुपये) तक के गिफ्ट आइटम भी इस रोक में शामिल कर दिए गए हैं।

Read News : Infiltration alert in Kashmir : पुंछ में आतंकियों की साजिश नाकाम, इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन

डाक विभाग ने पहले 25 अगस्त से 100 डॉलर तक के डॉक्यूमेंट और गिफ्ट को छोड़कर बाकी सभी कैटेगरी पर बुकिंग रोक दी थी। लेकिन एयरलाइंस ने तकनीकी तैयारी पूरी न होने और कस्टम नियम स्पष्ट न होने के चलते अब इन्हें भी ले जाने से इंकार कर दिया है। विभाग ने कहा कि जिन ग्राहकों ने पहले ही बुकिंग करा दी है, उन्हें पोस्टेज का रिफंड मिलेगा।

दरअसल, ट्रम्प प्रशासन ने 30 जुलाई को एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर 800 डॉलर (करीब 70 हजार रुपये) तक की ड्यूटी-फ्री छूट 29 अगस्त से खत्म कर दी। अब अमेरिका जाने वाले सभी डाक सामानों पर इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट (IEEPA) टैरिफ स्ट्रक्चर के तहत कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।

Read News : Jabalpur Crime : नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में बवाल, परिजनों व स्थानीय लोगों ने किया SP ऑफिस का घेराव

अभी तक अमेरिकी कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) ने शुल्क वसूली और योग्य वस्तुओं की स्पष्ट गाइडलाइन नहीं दी है। इस कारण एयरलाइंस डाक पार्सल स्वीकार नहीं कर रही हैं। डाक विभाग का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और जैसे ही स्थिति स्पष्ट होगी, सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Read News : Live-in Partner : बेंगलुरु में खौफनाक वारदात : लिव-इन पार्टनर को सिग्नल पर जिंदा जलाया, महिला की मौत

विभाग ने ग्राहकों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए भरोसा दिलाया है कि सेवाओं को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Latest YouTube Shorts

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“दिनदहाड़े कचहरी में गोलियों की गूंज! कोर्ट परिसर बना जंग का मैदान...#crime  #lawandorder

“दिनदहाड़े कचहरी में गोलियों की गूंज! कोर्ट परिसर बना जंग का मैदान...#crime #lawandorder

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS : CG में दर्दनाक हादसे: तीन दुर्घटनाओं में 3 की मौत, कई घायल

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बालोद और कवर्धा जिलों...

Related Articles

Popular Categories