Ujjain Mahakal Aarti Live : उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज सुबह भव्य शृंगार आरती का आयोजन हुआ। आरती से पहले महाकाल बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें विशेष वस्त्र, फूल-मालाओं और रत्नजटित आभूषणों से भगवान का अलंकरण किया गया।
Ujjain Mahakal Aarti Live : सुबह जैसे ही मंदिर के पट खोले गए, डमरुओं की धुन और शंखनाद के बीच “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भगवान महाकाल के श्रृंगार दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और ऑनलाइन माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं ने लाइव दर्शन किए।
श्रृंगार आरती के दौरान रुद्राष्टक और शिव स्तुति का गान किया गया। मंदिर परिसर में भक्त भाव-विभोर होकर झूमते नज़र आए। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा और व्यवस्था की विशेष तैयारियां कीं।
धार्मिक मान्यता है कि महाकालेश्वर की शृंगार आरती का दर्शन करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।











