Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

dhaan khareedi : धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू, किसान टोकन तुहर ऐप से घर बैठे ले सकेंगे सुविधा

dhaan khareedi : राजेन्द्र सिन्हा/महासमुंद। राज्य शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष धान खरीदी प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सरल और किसानों के लिए अनुकूल बनाने हेतु नई टोकन व्यवस्था लागू की गई है। जिला प्रशासन ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भूमि श्रेणी के अनुसार टोकन जारी किए जा रहे हैं, ताकि खरीदी केंद्रों में भीड़ व अव्यवस्था से बचा जा सके।तुंहर टोकन ऐप से धान खरीदी बनी और भी आसान। किसानों के समय की बचत व बिना लाइन की सुविधा।मोबाइल से मिनटों में टोकन… और तय समय पर सीधे धान ...

● भूमि श्रेणी के अनुसार टोकन पात्रता

  • 2 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को — अधिकतम 1 टोकन

  • 2 से 10 एकड़ तक के किसानों को — अधिकतम 2 टोकन

  • 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को — अधिकतम 3 टोकन

इस नई व्यवस्था से सीमांत, लघु एवं दीर्घ सभी श्रेणी के किसानों को उनके खेतों के हिसाब से टोकन उपलब्ध हो सकेंगे।

dhaan khareedi : ‘टोकन तुहर ऐप’ से मिलेगा लाभ
किसानों की सहूलियत के लिए राज्य शासन ने ‘टोकन तुहर ऐप’ की सुविधा उपलब्ध कराई है। कुल उपलब्ध टोकनों में से 80 प्रतिशत लघु एवं सीमांत किसानों के लिए, जबकि 20 प्रतिशत दीर्घ किसानों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
किसान ऐप में लॉगिन कर निर्धारित मानदंडों के अनुसार घर बैठे आसानी से टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

● टोकन जारी करने का समय

  • किसान द्वारा आवेदन की तिथि से अगले सात खरीदी दिवस तक का टोकन जारी किया जा सकेगा।

  • समितियों के माध्यम से टोकन वितरण रविवार से शुक्रवार, सुबह 9:30 से शाम 5:00 बजे तक किया जा रहा है।

  • टोकन तुहर ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

dhaan khareedi : प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे नई टोकन व्यवस्था का उपयोग करें और अपने निर्धारित समय पर ही धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे।
शासन-प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर दी गई हैं, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और किसान हित में संचालित हो सके।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories