Thursday, March 26, 2026
34.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 24 Sept 2025 : निशाने पर आज : चैतन्य बघेल को EOW ने किया गिरफ्तार, जल संसाधन विभाग में 1300 करोड़ का घोटाला, रेरा चेयरमैन और रावतपुरा सरकार समेत 11 के खिलाफ CBI चार्जशीट पेश, ऑनलाइन ज़हर मंगाकर ठेकेदार की पत्नी ने की आत्महत्या, इंटेलिजेंस IG ही बन गए लूट का शिकार…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

1 . चैतन्य बघेल को EOW ने किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने चैतन्य की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन दिया। कोर्ट से अनुमति लेकर EOW ने उन्हें हिरासत में लेकर रिमांड पर लिया है। चैतन्य को रायपुर सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया। इससे पहले चैतन्य की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने मामला विशेष कोर्ट में ले जाने की सलाह दी थी। विशेष कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद EOW ने फिर से प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन किया था।

2 . जल संसाधन विभाग में 1300 करोड़ का घोटाला, अफसरों ने सरकारी पैसो से भरे अपने खाते

भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में जल संसाधन विभाग में ₹1,300 करोड़ से अधिक के एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। यह मामला तब सामने आया जब अकाउंटेंट जनरल (AG) के ऑडिट में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि गैर-सरकारी एजेंसियों से प्राप्त फंड को सरकारी खजाने के बजाय पब्लिक वर्क डिवीजन (PWD) के अधिकारियों के निजी बैंक खातों में जमा किया गया। जानकारी के मुताबिक, मार्च 2023 तक ₹1,131 करोड़ से ज्यादा की रकम अफसरों के खातों में ट्रांसफर की गई। इस गड़बड़ी की वजह से विभाग के खातों में कोई कैश बैलेंस नहीं दिख रहा है। यह घोटाला साल 2015 के सरकारी नियमों का सीधा उल्लंघन है, जिसके अनुसार ऐसी सभी रकम ट्रेजरी के खाते में जमा होनी चाहिए।

3. रेरा चेयरमैन और रावतपुरा सरकार समेत 11 के खिलाफ CBI चार्जशीट पेश

रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर चल रहे एक बड़े घूसखोरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। सीबीआई ने इस मामले में रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला (IFS) और रावतपुरा सरकार सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ विशेष कोर्ट में 133 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में नामजद किए गए अन्य आरोपियों में अतुल तिवारी (जो रावतपुरा ट्रस्ट का कामकाज देखते हैं) और मान्यता के लिए निरीक्षण करने आई टीम के कुछ सदस्य भी शामिल हैं। यह मामला मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के बदले कथित तौर पर किए गए लेनदेन से जुड़ा है। सीबीआई की यह कार्रवाई तब हुई जब 28 अगस्त को चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई।

4 . ऑनलाइन ज़हर मंगाकर ठेकेदार की पत्नी ने की आत्महत्या

अंबिकापुर। Ambikapur Crime News : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां युवा ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन शॉपिंग एप से जहर मंगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक, चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ ऑर्डर कर सेवन किया। हालत बिगड़ने पर परिवारजन उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

5 . इंटेलिजेंस IG ही बन गए लूट का शिकार

भोपाल। Bhopal News : मध्यप्रदेश के आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष खुद लूट का शिकार बन गए। राजधानी के सबसे पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले चार इमली इलाके में अज्ञात तीन बाइक सवार लुटेरों ने डॉ. आशीष का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। यह वारदात रात लगभग 10 बजे हुई। बताया गया कि डॉ. आशीष अपने परिवार के साथ डिनर के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान हाई सिक्योरिटी जोन में लुटेरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे कोलार गेस्ट हाउस तिराहे से चुना भट्टी की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और पांच थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल किसी आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। आईजी डॉ. आशीष ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

6 . गुटखा फैक्ट्री पर GST की फिल्मी रेड : आधी रात दीवार फांदकर व्यापारी को दबोचा…

GST Red : रायपुर, छत्तीसगढ़: राज्य जीएसटी (GST) विभाग ने दुर्ग में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुटखा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न केवल उसकी गिरफ्तारी बल्कि इसके ‘फिल्मी अंदाज़’ को लेकर भी चर्चा में है। विभाग के मुताबिक, यह पूरा मामला गुटखा बिक्री से जुड़ा है। सूत्रों ने बताया कि जीएसटी टीम ने दुर्ग जिले के गनियारी गाँव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर दबिश दी। यह छापा इतना गुप्त था कि अधिकारियों ने रात के अंधेरे में अपनी गाड़ियों की लाइटें बंद करके आधे किलोमीटर दूर से ही आना शुरू कर दिया था। रात लगभग 3 बजे, टीम के सदस्यों ने सात फीट ऊँची दीवार फांदकर फैक्ट्री में प्रवेश किया। अंदर मौजूद कर्मचारी अधिकारियों को देखकर पूरी तरह हक्के-बक्के रह गए।

7 . भारत का एकमात्र सक्रिय बैरन द्वीप में विस्फोट….पास के इलाके में 4.2 तीव्रता का भूकंप

रायपुर/अंडमान सागर : भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरन द्वीप फिर एक्टिव हो गया है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के निर्जन बैरन द्वीप में 13 और 20 सितंबर को दो हल्के विस्फोट दर्ज किए गए। विस्फोट के दौरान धुआं, लावा और राख निकला, जिससे आसपास के इलाके में 4.2 तीव्रता का हल्का भूकंप भी महसूस हुआ। फिलहाल आसपास के निवासियों के लिए कोई खतरा नहीं बताया गया है। भारतीय नौसेना ने दोनों विस्फोटों का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें बहते लावा की नदी दिखाई दे रही है। अधिकारियों ने कहा कि निगरानी जारी है, लेकिन पोर्ट ब्लेयर और अन्य प्रमुख द्वीपों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

8 . दिल्ली के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में अश्लील कांड : स्वामी चैतन्यानंद पर 17 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में छात्राओं से यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SIIM) के पूर्व संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती (पूर्व नाम स्वामी डॉ. पार्थसारथी) पर 17 छात्राओं ने अश्लील मैसेज भेजने, गंदी भाषा का इस्तेमाल करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक, उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली है। इस मामले में अब तक 16 छात्राओं के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जा चुके हैं

9 . 15 दिन के मासूम के होंठ फेविक्विक से चिपकाए, मुंह में ठूंसे पत्थर, फिर जंगल में फेंका

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिजौलिया थाना क्षेत्र के सीता कुंड मंदिर के पास जंगल में एक 10 से 15 दिन का नवजात लावारिस हालत में मिला, जिसकी हालत बेहद नाजुक थी। मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसे गए थे और उसके होंठ फेविक्विक से चिपका दिए गए थे, ताकि वह रो न सके। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एक चरवाहा मवेशी चरा रहा था, तभी उसकी नजर पत्थरों के बीच पड़े बच्चे पर पड़ी। पास जाकर देखा तो मासूम सांस ले रहा था लेकिन रोने में असमर्थ था। चरवाहे ने हिम्मत दिखाते हुए बच्चे के मुंह से पत्थर निकाले। पत्थर हटते ही बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। इस दौरान उसकी आंखें लगातार रोने से लाल हो चुकी थीं और तेज धूप से उसका शरीर झुलस गया था।

10 . सांसद चंद्रशेखर पर लगे गंभीर आरोप: इंदौर की रोहिणी ने सुसाइड की धमकी दी, कहा – “तेरे नाम पर जहर खाऊंगी

इंदौर : उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली इंदौर की PhD स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रह रही रोहिणी ने न्याय न मिलने से हताश होकर यह कदम उठाने की बात कही है और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और PMO को टैग करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. रोहिणी घावरी ने बुधवार दोपहर (समय स्पष्ट नहीं) ‘X’ अकाउंट पर लगभग 4 घंटे के अंतराल में तीन पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए सांसद पर हमला बोला।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026: SRH को मिला नया कप्तान! कमिंस बाहर, ईशान किशन को मिला बड़ा मौका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  IPL 2026 से पहले सनराइजर्स...

Related Articles

Popular Categories