HomeChhattisgarhCG News : बिलाड़ी वार्ड 15 में पानी की समस्या पर कार्रवाई,...

CG News : बिलाड़ी वार्ड 15 में पानी की समस्या पर कार्रवाई, बोर खनन से मिली राहत

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

CG News : तिल्दा नेवरा। तिल्दा ब्लॉक की समीपस्थ ग्राम पंचायत बिलाड़ी के वार्ड क्रमांक 15 में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या अब दूर हो गई है। राम की फाउंडेशन केसद्दा वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा सीएसआर (CSR) की राशि से इस वार्ड में बोर खनन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है।

वार्ड के वर्तमान पंच और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पंकज यदु ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से संपर्क कर वार्ड में पानी की गंभीर समस्या से अवगत कराया था और निवेदन किया था कि गर्मी शुरू होने से पहले बोर खनन आवश्यक है। पंच पंकज यदु के भरसक प्रयासों के बाद, प्रबंधक ने तत्काल बोर खनन की सहमति दी, और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यह कार्य संपन्न किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए पंच पंकज यदु ने कंपनी के प्रबंधक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

CG News : 15वें वित्त की राशि न मिलने से विकास कार्य ठप
पंच पंकज यदु ने बताया कि यह बोर खनन वार्डवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है और उनकी सक्रियता की ग्रामवासियों ने सराहना की है। उन्होंने आगे कहा कि पंचायत चुनाव के बाद से ही 15वें वित्त की राशि पंचायत खाते में नहीं आ पाई है, जिसके कारण गांव के जरूरी और छोटे-छोटे विकास एवं निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। ऐसे में, सीएसआर की राशि से जरूरी मूलभूत कामों को करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

बोर खनन के बाद वार्डवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सरपंच और पंचों ने शासन से मांग की है कि जल्द से जल्द 15वें वित्त की राशि पंचायत खाते में डाली जाए, ताकि गांव के मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा सके।

CG News : इस बोर खनन के दौरान सरपंच श्रीमती दुलौरिन गौर सिंह धुव्र, उपसरपंच घनश्याम जागड़े, पंच मुकेश वर्मा और लेखराम यदु, सहित रोहित यदु, परदेसी यदु, बिसाहू निषाद, भागवत यदु, माखन यदु, सालिक राम भट्ट, दिलीप नेताम, किशन कुर्रे एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here