cattle radium strip : गौ संरक्षण की अनूठी पहल : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मवेशियों के गले और सींग पर लगाई रेडियम पट्टी

VIKASH KHALKHO

cattle radium strip : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज (27 नवंबर 2025) राजनांदगांव के बापूटोला वार्ड नंबर 1 में आयोजित गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत रेडियम पट्टी वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए, डॉ. रमन सिंह ने स्वयं मवेशियों के गले और सींगों पर रेडियम पट्टी लगाई।

डॉ. सिंह ने इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन छत्तीसगढ़ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संगठन गौ संरक्षण के लिए बहुत अच्छा और अनूठा प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन न केवल नई गौशालाएं खोलना, बाल आश्रम, वृद्धा आश्रम और वृक्षारोपण जैसे कार्य कर रहा है, बल्कि रात के समय दुर्घटनाओं से बचाव के लिए घुमंतु मवेशियों के गले और सींग में रेडियम बेल्ट और पट्टी लगा रहा है।

cattle radium strip : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को उनके इस जनहितैषी कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, संगठन के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। यह पहल रात के समय सड़कों पर मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में कारगर साबित होगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *