Tikrapara Murder Mystery : रायपुर : रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में साल 2021 में हुए चर्चित शकुंतला देवी हत्याकांड का खुलासा अब सामने आया है। इस मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अजय कुमार उर्फ लक्ष्मीसागर उर्फ राजनारायण मिश्रा के रूप में हुई है।
Tikrapara Murder Mystery : जांच में सामने आया कि मृतका शकुंतला देवी ने अपने पारिवारिक संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। इसके लिए 4 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था और 10 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। लेकिन आरोपी ने काम करने के बजाय लालच में आकर महिला की ही हत्या करने की साजिश रच डाली।
Tikrapara Murder Mystery : बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2021 में आरोपी अपने साथी के साथ रायपुर पहुंचा और शकुंतला देवी के घर में ही ठहर गया। मौके का फायदा उठाकर दोनों ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से करीब 10 लाख रुपये नकद और 30–35 तोला सोना लूटकर फरार हो गए।
Tikrapara Murder Mystery : आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लूटे गए सोने को उसने कौशांबी में एक सराफा व्यापारी को बेच दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने मोबाइल, पैन और आधार का इस्तेमाल बंद कर दिया और लगातार ठिकाने बदलता रहा—पहले गोवा, फिर अहमदाबाद और बाद में मुंबई में छिपा रहा।
Tikrapara Murder Mystery : यह मामला लंबे समय तक अनसुलझा रहा और पुलिस के पास ठोस सुराग नहीं था। करीब तीन साल तक केस की फाइल लंबित रही और कई थाना प्रभारियों के बदलने के बावजूद आरोपी तक पहुंच नहीं बन पाई।
Tikrapara Murder Mystery : अब अहमदाबाद पुलिस से सूचना मिलने के बाद रायपुर पुलिस फिर सक्रिय हो गई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के अनुसार, एक विशेष टीम को अहमदाबाद भेजा गया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाकर आगे पूछताछ की जाएगी, जिससे इस सनसनीखेज हत्या और लूट की पूरी कहानी सामने आ सके।











