M.P News : टीकमगढ़ जेल विवाद! प्रताड़ना के आरोप, जांच के बीच जेलर ने दिया इस्तीफा

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : टीकमगढ़ केंद्रीय जेल में चल रहे विवाद की जांच के लिए सागर केंद्रीय जेल से जेलर मनोज शुक्ला को भेजा गया था। उन्होंने दो दिन पहले जेल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी।

जेल गेट पर हुआ विवाद

आरोप है कि जांच के दौरान जब जेलर मनोज शुक्ला जेल परिसर के अंदर पहुंचे, तभी जेल अधीक्षक यजवेंद्र बाघमारे भड़क गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई।
Read more : जबलपुर में रील का खतरनाक जुनून बना मौत का कारण, नहर में डूबीं 3 युवतियां

गालियों और प्रताड़ना के आरोप

जेलर अश्विनी शुक्ला ने आरोप लगाया कि अधीक्षक बाघमारे ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जांच प्रक्रिया में बाधा डाली। इस व्यवहार से आहत होकर उन्होंने विभागीय मुख्यालय को इस्तीफा भेज दिया।

जेल मुख्यालय में मचा हड़कंप

जेलर के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जेल मुख्यालय में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मामले में हस्तक्षेप किया और स्थिति को संभालने की कोशिश की।

इस्तीफा वापस लिया गया

बाद में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जेलर अश्विनी शुक्ला ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। फिलहाल मामले की विभागीय जांच जारी है और जेल अधीक्षक यजवेंद्र बाघमारे पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *