निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने करोड़ों फैंस को भावुक कर देने वाला ऐलान कर दिया है। विजय ने आधिकारिक तौर पर अभिनय करियर को अलविदा कह दिया है। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ होगी, जो 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले 27 दिसंबर को मलेशिया में आयोजित भव्य ऑडियो लॉन्च इवेंट में विजय मंच पर भावुक नजर आए और अपने दिल की बात साझा की।
आखिरी फिल्म को बताया ‘दर्दनाक’
Thalapathy Vijay Emotional Speech: ऑडियो लॉन्च के दौरान थलापति विजय ने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह कहना चाहिए या नहीं, लेकिन मेरी आखिरी फिल्म थोड़ी दर्दनाक है।” उनके इस बयान के बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस भावुक हो गए। यह पल विजय और उनके चाहने वालों के लिए बेहद यादगार बन गया।
Anna recreate pannuna 🩵🥺#JanaNayagan #vijaythalapathy #malaysia #lastdance pic.twitter.com/jMN7QyzPnz
— Jeni Vijay (@Jeni__Vijay_) December 27, 2025
अब पूरी तरह राजनीति पर फोकस
दरअसल, विजय ने अभिनय से दूरी बनाकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का फैसला लिया है। उन्होंने पहले ही अपनी पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम लॉन्च कर दी है और अब आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। विजय का कहना है कि अब वह पर्दे पर नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर जनता के लिए काम करना चाहते हैं।
फैंस के नाम भावुक संदेश
विजय ने अपने फैंस का आभार जताते हुए कहा, “मैंने सिनेमा में रेत का एक छोटा सा घर बनाने का सपना देखा था, लेकिन आपने मुझे महल दे दिया।” उन्होंने यह भी कहा कि आलोचनाओं के बावजूद फैंस हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े रहे।
‘जन नायकन’ में दमदार स्टारकास्ट
फिल्म ‘जन नायकन’ का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। इसमें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म थलापति विजय के सिने करियर का ऐतिहासिक समापन मानी जा रही है।











