हे भगवान! पुलिस भी परेशान… मुर्गे को लेकर थाने में केस करने पहुंची महिला, मामला सुन उड़ जाएंगे होश

Rahul Goshwami

चंदौली : चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुर्गा-मुर्गी पालक परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके मुर्गा और चूजों को जानबूझकर ज़हर दिया गया, जिससे उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और मामले को लेकर थाने तक पहुंचना पड़ा।

पीड़िता ने गांव के व्यक्ति पर जताई साजिश की आशंका

पीड़िता धाना देवी, अपने नाती-पोतों के साथ सदर कोतवाली पहुंचीं और गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए। धाना देवी का कहना है कि आपसी विवाद के कुछ ही देर बाद उनके पाले गए मुर्गा और चूजों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे यह संदेह गहराता गया कि उन्हें किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कराया गया है।परिवार का आरोप है कि यह सब साजिश के तहत किया गया, ताकि उन्हें मानसिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके।

रेवसा गांव का है मामला

यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के रेवसा गांव का बताया जा रहा है। गांव में इस घटना के बाद चर्चा का माहौल है और लोग हैरानी जता रहे हैं कि मामूली विवाद किस तरह पशुओं को नुकसान पहुंचाने तक पहुंच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मुर्गा और चूजों के मेडिकल परीक्षण और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

गांव में तनाव, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्ती जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति आपसी रंजिश में इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *