बैंकॉक/सिखियो: बुधवार की सुबह थाईलैंड में बैंकॉक से उत्तर-पूर्व की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन पर निर्माणाधीन हाई-स्पीड रेल लाइन की विशाल क्रेन गिरने से भीषण दुर्घटना हो गई। क्रेन गिरने के कारण ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और उनमें आग लग गई। अधिकारियों ने भारी जनहानि की पुष्टि की है और घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विशाल क्रेन का कहर
नखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हाई-स्पीड रेल ब्रिज का निर्माण चल रहा था। जैसे ही ट्रेन निर्माण स्थल के नीचे से गुजरी, असंतुलित क्रेन सीधे बोगियों के ऊपर आ गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रेन गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और ट्रेन पटरी से उतर गई।
Read More : भोपाल: निजी स्कूलों की मान्यता आवेदन 20 जनवरी तक, 10वीं-12वीं परीक्षा में नकल पर भी सख्त प्रावधान
Over a dozen feared dead after a crane smashes into a passenger train in Thailand
Carriages derail, fire erupts, at least 80 injured
Rescue operations continue pic.twitter.com/shZHqZNSAa
— RT (@RT_com) January 14, 2026
मौत और घायलों का आंकड़ा
थाईलैंड पुलिस के अनुसार इस हादसे में 22 लोग मारे गए और 79 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रेन में कुल 195 यात्री सवार थे और कई लोग मलबे और आग की चपेट में आए।
A crane collapsed at a Thailand high-speed rail construction site, striking a passing train and injuring more than 20 people. Emergency services responded quickly. The cause of the collapse is under investigation.#Thailand #HighSpeedRail #RailSafety #BreakingNews pic.twitter.com/i0JBHwUnK5
— The Best Rail Transit Exhibition in China (@yi_ji5663) January 14, 2026
रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कार्य
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को निकालने में कई घंटे लगे। क्रेन के भारी मलबे को हटाने के लिए विशेष मशीनें और बचाव दल तैनात किए गए।













