ICC के सामने झुका BCB! T20 World Cup 2026 के मैच भारत में खेलने को तैयार बांग्लादेश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच चल रहा विवाद अब लगभग समाप्ति की ओर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में होने वाले मैचों को किसी अन्य देश में शिफ्ट करने का अनुरोध किया गया था। ICC के इस सख्त रुख के बाद तस्वीर साफ हो गई है कि बांग्लादेश टीम को अपने सभी निर्धारित मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे।

ICC का दो टूक संदेश

ICC ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि बांग्लादेश टीम भारत आकर खेलने से इनकार करती है, तो उसे टूर्नामेंट में अंकों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। ICC के अनुसार, मेजबान देश के तौर पर भारत ने सभी टीमों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक और पुख्ता इंतजाम किए हैं, ऐसे में मैचों के स्थान में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है।

Read More : Mustafizur Rahman Controversy : BCB को ICC का अल्टीमेटम! भारत में ही खेलना होगा वर्ल्ड कप , नहीं तो कटेंगे अंक

BCB ने रखा आधिकारिक पक्ष

ICC के फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। BCB ने कहा कि उन्हें ICC की ओर से लिखित जवाब प्राप्त हो गया है, जिसमें टीम की सुरक्षा से जुड़ी सभी चिंताओं का समाधान किया गया है। बोर्ड ने माना कि ICC ने यह भरोसा दिलाया है कि टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

सुरक्षा को लेकर मिला भरोसा

BCB के अनुसार, ICC ने यह भी कहा है कि वह आयोजन से जुड़े हर पहलू पर बांग्लादेश बोर्ड के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। यदि टीम की ओर से कोई सुझाव या इनपुट आता है, तो उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। हालांकि, अब तक ICC की तरफ से इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ईडन गार्डन्स और वानखेड़े में अहम मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश टीम को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में तीन महत्वपूर्ण मैच खेलने हैं। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इसके अलावा 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ भी बांग्लादेश का मुकाबला तय है।

अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट

ICC के फैसले और सुरक्षा आश्वासन के बाद यह साफ हो चुका है कि बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में ही खेलेगी। ICC के इस कदम से टूर्नामेंट की तैयारियों को मजबूती मिली है और यह संदेश भी गया है कि मेगा इवेंट में सभी टीमों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories