Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Swadeshi Mela : जगदलपुर में पहली बार लगेगा स्वदेशी मेला, बस्तर की...

Swadeshi Mela : जगदलपुर में पहली बार लगेगा स्वदेशी मेला, बस्तर की कला और कुटीर उद्योग की रहेगी धूम….

Swadeshi Mela
Swadeshi Mela

 Swadeshi Mela : जगदलपुर। बस्तर की धरा पर इस बार एक अनोखा आयोजन होने जा रहा है। 1 से 8 अक्टूबर तक शहर के लालबाग मैदान में स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की ओर से पहली बार स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को मेले का ब्रोशर जारी करते हुए कहा कि “स्वदेशी उत्पाद ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत हैं”।

 Swadeshi Mela : इस मेले में गृह उद्योग, लघु उद्योग और कुटीर उद्योगों के उत्पादों के साथ-साथ बस्तर की पारंपरिक आदिवासी कला और हस्तशिल्प को भी प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन समिति का कहना है कि यह मेला स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराएगा।

स्वदेशी जागरण मंच के संयोजकों ने मुख्यमंत्री को मेले में आमंत्रित करते हुए बताया कि यह आयोजन न केवल रोजगार सृजन में सहायक होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर बने स्वदेशी उत्पादों की बिक्री से देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

बस्तर की संस्कृति, कला और परंपराओं को बढ़ावा देने वाला यह मेला शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here