Surajpur Rape Case : सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने 4 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है।
Surajpur Rape Case : जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग बच्ची को मिठाई खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर है। परिजनों ने तुरंत मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
READ MORE : Surajpur Road Accident : SECL कर्मियों से भरी बस पुलिया से गिरी, 1 की मौत, 20 से अधिक घायल
इस जघन्य कृत्य को लेकर क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।











