Surajpur Murder : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दीपावली की रात हुई युवक अनंत सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुरुआती आरोपों में मृतक की पत्नी ने इसे भूत-प्रेत की करतूत बताया था, लेकिन जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पत्नी और सास ही थीं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जजावल गांव, चंदौरा थाना क्षेत्र की है।
Surajpur Murder : जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात अनंत सिंह अपने घर में मृत पाए गए, उनके सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। घटना के तुरंत बाद उनकी पत्नी बसंती ने देवर को सूचना दी और कहा कि किसी भूत-प्रेत ने उसके पति की हत्या की है। इस दावे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
READ MORE: India Relations : रुबियो का स्पष्ट संदेश : पाकिस्तान से रिश्ते मजबूत, लेकिन भारत के साथ दोस्ती अडिग
Surajpur Murder : पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि अनंत सिंह शराब पीता और घर में विवाद करता था। नाराज होकर पत्नी बसंती और सास फूलमती ने मिलकर उसकी कुल्हाड़ी से हत्या की और घटना को छुपाने के लिए भूत-प्रेत की अफवाह फैलाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।











