HomeInternationalIndia Relations : रुबियो का स्पष्ट संदेश : पाकिस्तान से रिश्ते मजबूत,...

India Relations : रुबियो का स्पष्ट संदेश : पाकिस्तान से रिश्ते मजबूत, लेकिन भारत के साथ दोस्ती अडिग

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Raipur News: श्री राधा सखी मंडल का सावन तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित...

Pharasgaon News: मदर टेरेसा स्कूल बोरगांव में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

Pharasgaon News: रामकुमार भारद्वाज /फरसगांव :- ब्लॉक के मदर...

India Relations : वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते मजबूत करना चाहता है, लेकिन यह भारत के साथ दोस्ती को नुकसान पहुँचाने के किसी भी कीमत पर नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका और पाकिस्तान पहले से आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करते रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भारत के साथ अच्छे संबंध प्रभावित होंगे। रुबियो ने भारतीय डिप्लोमेसी की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पता है कि कई देशों के साथ रिश्ते बनाए रखने पड़ते हैं और यह समझदारी भरी विदेश नीति का हिस्सा है।

रुबियो ने पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ रणनीतिक दोस्ती फिर से बनाना चाहता है। उनका मानना है कि दोनों देश कई मुद्दों पर मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच पुराने तनावों को जानते हुए भी अमेरिका का मकसद जितने देशों के साथ हो सके दोस्ती के रास्ते ढूंढना है।

India Relationsइस साल मई में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते काफी मजबूत हुए थे। ट्रम्प ने 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा की थी, जिसे पाकिस्तान ने स्वीकार किया और ट्रम्प को नोबेल के लिए नामांकित करने का प्रस्ताव भी दिया। इसके बाद जून में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने ट्रम्प से गुप्त मुलाकात की थी और सितंबर में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मुनीर ने व्हाइट हाउस में ट्रम्प से बैठक की।

पाकिस्तान ने इस महीने अमेरिका से बलूचिस्तान के पसनी शहर में एक नया पोर्ट विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा है। प्रस्ताव में कहा गया कि यह पोर्ट केवल व्यापार और खनिजों के लिए होगा और अमेरिका को यहाँ सैन्य आधार बनाने की अनुमति नहीं होगी। यह पोर्ट ग्वादर पोर्ट से केवल 112 किलोमीटर दूर है और अमेरिका को पाकिस्तान के खनिज संसाधनों तक आसान पहुंच देगा।

India Relationsवाणिज्यिक दृष्टि से 2024 में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच 10.1 अरब डॉलर का व्यापार हुआ, जो 2023 की तुलना में 6.3 प्रतिशत अधिक है। इसमें अमेरिका ने 2.1 अरब डॉलर का सामान एक्सपोर्ट किया और 5.1 अरब डॉलर का इम्पोर्ट किया। ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत और भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका पाकिस्तान को चीन के प्रभाव से दूर रखने की कोशिश कर रहा है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here