Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Sukma News : नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में खुली IOB शाखा, ग्रामीणों में...

Sukma News : नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में खुली IOB शाखा, ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर….

सुकमा | Sukma News : सुकमा ज़िले के अतिसंवेदनशील नक्सल क्षेत्र जगरगुंडा में विकास की एक और किरण फूटी है। यहां इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस शाखा का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।

यह शाखा जगरगुंडा और आसपास के लगभग 4,000 ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे उन्हें अब बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इस पहल को सरकार की नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास और विश्वास बहाली की रणनीति से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक बैंक शाखा नहीं, बल्कि भरोसे की शुरुआत है। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। सुरक्षा बलों की सतत मौजूदगी और प्रशासन की पहल से यह क्षेत्र अब धीरे-धीरे मुख्यधारा की ओर बढ़ रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here