Sukma IED Blast : सुकमा। रविवार को सुकमा-दंतेवाड़ा की सीमा क्षेत्र के गोंगुड़ा पहाड़ में सुरक्षा अभियान के दौरान CRPF के डॉग हैंडलर जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गए। घटना जिला सुकमा के थाना फूलबगडी क्षेत्रांतर्गत मुलेर इलाके में एरिया डॉमिनेशन के दौरान हुई।
Sukma IED Blast : जवान के पैर में गंभीर चोट आई, जिसे तुरंत जंगल से बाहर निकालकर मुलेर कैंप लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर सुकमा के SP किरण चव्हाण भी मौजूद थे और उन्होंने राहत तथा बचाव कार्य की निगरानी की।
READ MORE : sukma News : किसानों के लिए डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की बड़ी पहल
सुरक्षा बल इलाके की तलाशी और जांच जारी रखे हुए हैं ताकि किसी और घटना को रोका जा सके। घायल जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसे आवश्यक इलाज प्रदान किया जा रहा है।
इस घटना से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के सामने चल रही चुनौतियों और जोखिम उजागर होते हैं।













